Kaavyaalaya Main Page  installing hindi  About Kaavyaalaya  Poem Submission  feedback  mailing list
Shilaadhaar  Yugvani  Navakusum  Kaavya Setu  Pratidhwani  Muktak  random poem

Can't view the Hindi text? click here Word-meaning highlight on/off

हम-तुम

जीवन कभी सूना न हो
कुछ मैं कहूँ, कुछ तुम कहो।

तुमने मुझे अपना लिया
यह तो बड़ा अच्छा किया
जिस सत्य से मैं दूर था
वह पास तुमने ला दिया

           अब ज़िन्द्गी की धार में
           कुछ मैं बहूँ, कुछ तुम बहो।

जिसका हृदय सुन्दर नहीं
मेरे लिए पत्थर वही।
मुझको नई गति चाहिए
जैसे मिले वैसे सही।

           मेरी प्रगति की साँस में
           कुछ मैं रहूँ कुछ तुम रहो।

मुझको बड़ा सा काम दो
चाहे न कुछ आराम दो
लेकिन जहाँ थककर गिरूँ
मुझको वहीं तुम थाम लो।

           गिरते हुए इन्सान को
           कुछ मैं गहूँ कुछ तुम गहो।

संसार मेरा मीत है
सौंदर्य मेरा गीत है
मैंने अभी तक समझा नहीं
क्या हार है क्या जीत है

           दुख-सुख मुझे जो भी मिले
           कुछ मैं सहूं कुछ तुम सहो।

- रमानाथ अवस्थी

* * *

Back

Poet's Address: 14/11, C-4 C Janakpuri, New Delhi
Ref: Naye Purane, September,1998
Hospital Colony Mohangunj, Tiloi
Raibareili (U.P.) - 229 309